फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   127 couples vow to keep up with life

127 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने की खाई कसमें

Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
127 couples vow to keep up with life
राबर्ट्सगंज उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मोबाइल से सेल्फी लेते वर - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर विकास खंड के उरमौरा गांव में स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निराश्रित, निर्धन 127 युवतियों की शादी संपन्न हुई। सभी ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प के साथ सात फेरे लिए। इसके सक्षी घोरावल विधायक अनिल मौर्य, डीएम अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारी और जनता बनीं। विधायक और अधिकारियों ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह येजना के तहत शादी के लिए 141 पंजीकरण हुए थे। घोरावल विधायक अनिल मौर्य और डीएम ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर वैवाहिक कार्यक्रम की शुरूआत की। वैदिक मंत्रोचर के साथ आचार्यों ने विवाह को संपन्न कराया। विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से लड़कियों और महिलाओं के कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल. डीपीआरओ विशाल सिंह, कृषि अधिकारी पीयूष राय, नगर पालिका राबर्ट्सगंज के ईओ प्रदीप गिरि, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल आदि मौजूद थे। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 127 जोड़ों की शादी हुई। संचालन सहायक निबंधक सहकारिता टीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन

चप्पे- चप्पे पर तैनात रही पुलिस
उरमौरा गांव में स्थित डायट परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पंजीकृत लड़कों और लड़कियों के साथ उनके परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्राली समेत अन्य वाहनों से पहुंचे थे। कई थाने की फोर्स और पीएसी के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी कार्यक्रम स्थल पर डटे। सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय और यातायात प्रभारी बागिश विक्रम सिंह ने वाहनों को पार्किंग में खड़ाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपहार में दिए गए कई सामान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक कन्या के शादी के लिए 51 हजार रुपये मिलता है। जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में, दस हजर रुपये का बिछिया, कपड़ा, पायल और बर्तन दिया गया। वहीं छह हजार रुपये भोजन, फर्नीचर, पेयजल, पंडाल, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्क व्यवस्थाओं पर खर्च किया गया।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते डीएम अ

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते डीएम अ- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-कन्या पूजन करते डीएम अभिषेक सिंह स?

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-कन्या पूजन करते डीएम अभिषेक सिंह स?- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल वर बधू।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल वर बधू।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed