फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1257 left the constable recruitment exam on the third day

Sonebhadra News: तीसरे दिन 1257 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
1257 left the constable recruitment exam on the third day
जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में पंजीकृत कुल 4320 में से 1257 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा में सिर्फ 3063 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सकुशल परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय रहीं।
विज्ञापन

जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 23 अगस्त से दो पालियों में लिखित परीक्षा कराई जा रही है। इसमें राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर सहित छह केंद्रों पर परीक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन रविवार को दो पालियों में कुल 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पॉली में सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 2160 में से 1512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दोपहर में तीन बजे से आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2160 में से 1551 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से दोनों पालियों में पंजीकृत 4320 में से 1257 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर जाने से पहले उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में गुजरना पड़ा। केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

वहीं सचल दल की तरफ से लगातार केंद्रों पर चेकिंग की गई। हालांकि परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं मिला। एएसपी कालू सिंह, सदर सीओ संजीव कटियार, सदर कोतवाल सतेंद्र राय केंद्रों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूप से ओबरा सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में एक टीम सीसीटीवी के जरिए केंद्रों पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed