{"_id":"7e95857294726e0633c6a7ed01f65b7e","slug":"122-students-abscent-in-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"122 बच्चों ने छोड़ दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
122 बच्चों ने छोड़ दी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों को नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर विकसित करने और उन्हें सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने के लिए रविवार को छaात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे और प्रत्येक पर सौ- सौ चयनित परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 122 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। डायट प्राचार्य डा. सूर्यकांत त्रिपाठी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
यूपी सरकार ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों को नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर विकसित कर संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ब्लाक स्तर पर कक्षा पांच में पढ़ने वाले सौ-सौ मेधावी बच्चों का चयन पूर्व मेें किया गया था। इन बच्चों को नवोदय प्रणाली से शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा देना था। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, चोपन ब्लाक में रेल कर्मचारी इंटर कालेज चोपन, राजकीय इंटर कालेज घोरावल, शहजादा साहब उदय प्रताप इंटर कालेज रामगढ़, राजकीय इंटर कालेज दुद्धी, राजकीय इंटर कालेज चपकी और राजकीय इंटर कालेज पिपरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें चतरा और नगवां ब्लाक का केंद्र शहजादा साहब उदय प्रताप इंटर कालेज था। रविवार को सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा में राबर्ट्सगंज में पांच, चोपन में तीन, घोरावल में 12, चतरा और नगवां ब्लाक के केंद्र शहजादा साहब उदय प्रताप इंटर कालेज में 57, दुद्धी में 19, बभनी में सात और म्योरपुर ब्लाक में 19 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। इस तरह आठ सौ परीक्षार्थियों में से 122 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. सूर्यकांत त्रिपाठी ने निरीक्षण किया तो अन्य केंद्रों पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई।