फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोस चुनाव: 56 टेबुलों पर होगी वोटों की गिनती

लोस चुनाव: 56 टेबुलों पर होगी वोटों की गिनती

Sun, 19 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव: 56 टेबुलों पर होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में सकुशल मतदान कराने के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना कराने की तैयारी में जुट गया है। 23 मई (बृहस्पतिवार) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक विधान सभा के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबुल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबुल पर एक माइक्रो आब्जर्वर और तीन गणनाकर्मी तैनात होंगे।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई की सुबह छह बजे मतगणना में लगे कर्मियों को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज पहुंच कर रिपोर्टिंग करनी होगी। कॉलेज में अलग-अलग कक्षों में वोटों की गिनती करने के लिए टेबुल लगाए गए हैं। सभी टेबुलों पर सुबह आठ बजे से कर्मचारी वोटों की गिनती शुरू कर देेंगे। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घोरावल, राबट्र्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा के वोटों की गिनती 14-14 टेबुलों पर होगी। इन टेबुलों पर टेबुलेशन का कार्य होगा। आरओ टेबुल पर पोस्टल बैलेट की गणना तथा सर्विस वोटरों के प्राप्त होने वाले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। प्रत्येक टेबुल पर चार कर्मी होंगे, इसमें एक माइक्रो आबजर्वर एवं तीन गणनाकर्मी होंगे।
विज्ञापन


थानों पर रिजर्व में रखे गए थे जवान
सोनभद्र। 22 थानों पर जरूरत के अनुसार फोर्स को रिजर्व रखा था, ताकि अगर कहीं विवाद हो तो पुलिस पहुंच जाए। मतदान के दौरान पुलिस कर्मी और अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को नहीं मिला रात में भोजन
सोनभद्र। जिले में मतदान के लिए 1475 बूथों बनाए गए थे। शनिवार की शाम पांच बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर फोर्स और पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थी। लेकिन रात में चननी, पोखरिया, बसुहारी समेत अन्य कई कई बूथों पर तैनात पुलिस कर्मियों को भोजन आदि का इंतजाम नहीं किया गया था। रविवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर तैनात पुलिस कर्मियों को लंच पैकेट मुहैया कराया।

12 प्रत्याशियों की ईवीएम कैद हुई किस्मत
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव के तहत रविवार को आखिरी चरण में राबर्टसगंज (सुरक्षित) के लिए मतदान हुआ। मतदाताओं ने मतदान कर अपना दल के प्रत्याशी पकौड़ी कोल, सपा के भाईलाल कोल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रूबी प्रसाद, कम्निस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के अशोक कुमार कन्नौजिया, जनता दल (यूनाइटेड) के अनीता कोल, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के अनुज कुमार कन्नौजिया, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैलाश नाथ, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल), एसआर दारापुरी, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार, निर्दल उम्मीदवार प्रभुदयाल और विद्या प्रकाश कुरील का किस्मत ईवीएम में कैद कर दिया। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में 23 मई को मतगणना होगी।

देर रात तक जमा हुई ईवीएम
सोनभद्र। राबटर्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए रविवार को राबट्र्सगंज और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से सांय चार बजे तक मतदान हुआ। वहीं घोरावल एवं ओबरा विधान सभा में सात बजे से शाम छह बजे वोटिंग हुई। देर रात तक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को जमा किया। घोरावल, राबटर्सगंज, ओबरा और दुद्वी विधान सभा के लिए लगाए गए टेबुलों पर जिस तरह से पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम मुहैया कराई गई थी, उसी तरह से जमा भी कराया गया। डीएम के निर्देश पर मतदान कार्मिकों को वाहनों से उनके घरों तक छोड़ा गया।


सीसीटीवी कैमरे की नजर में ईवीएम 1475
सोनभद्र। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में अलग-अलग बनाए गए विधान सभावार स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रांग रूमों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर आधुनिक असलहों से लैश जवानों को तैनात किया गया है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने जवानों को स्ट्रांग रूमों के सौ मीटर परिधि में किसी को भी नहीं जाने देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed