{"_id":"5cd71299bdec220756711a16","slug":"121557598873-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना सीएचपी शिव मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना सीएचपी शिव मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करने से आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। बीना परियोजना के समीप सीएचपी शिव मंदिर जाने वाले मार्ग को रेलवे विभाग की ओर से शुक्रवार को बंद कराने से ग्रामीणों में रोष है।
जमशिला की ग्राम प्रधान शांति देवी ने शनिवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग से हजारों लोगो का आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे विभाग बिना वैकल्पिक व्यवस्था के रहवासियों का रास्ता बंद कर दिया है जिससे लोगों में रोष है। शनिवार को उन्होंने विरोध जताते हुए बीना चौकी में भी शिकायत दर्ज कराते हुए रास्ता को खुलवाने की मांग की। कहा कि वर्षों से लोग यहां निवास करते हैं। सदैव इन्हीं रेलवे क्रासिंग से आना-जाना लगा रहता है। रेलवे को आम जनता की समस्याओं को देखते हुए अवैध रेलवे क्रासिंग को बंद करने की बजाय वहां अंडर पास या मानव रहित क्रासिंग का निर्माण कराना चाहिए। जिससे आम जनता को जहां राहत मिलेगी वहीं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग जाएगा। महज रास्ता बंद किया जाना इसका समुचित समाधान नहीं है। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद,मानिकचंद, लाल बहादुर,मास्टर,अनिल अग्रहरि,कृपा शंकर पाण्डेय,अवनीश कुशवाहा आदि मौजूद थे।
हालांकि रेलवे विभाग की ओर से गड्ढा खोदने के बाद भी लोग रास्ते से आवागमन करते देखे गए। विदित हो कि ऊर्जांचल में रेलवे विभाग द्वारा अवैध रुप से संचालित तमाम रेलवे क्रासिंग के आसपास खुदाई कर आवागमन बाधित करने का कार्य जोरों पर है। विगत बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के चोपन-सिंगरौली सेक्शन में मिर्चाधुरी स्टेशन के आगे सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस की जद में अनाधिकृत रेलवे क्रासिंग पर एक बोलेरो आ गई थी। इस घटना के बाद रेलवे विभाग चौकन्ना हो गया। पूरे क्षेत्र में जहां-जहां अवैध रुप से रेलवे क्रासिंग संचालित है वहां रेलवे द्वारा ट्रैक के आसपास खुदाई कर वहां पिलर खड़ा कर आवागमन को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।