{"_id":"5c86a330bdec22493442d750","slug":"121552327472-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगाही व ब्लॉक-बी का कोयला उत्पादन में नया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगाही व ब्लॉक-बी का कोयला उत्पादन में नया कीर्तिमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। एनसीएल निगाही परियोजना ने रविवार तक 17.14 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर वित्त वर्ष में किए गए कोयला उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले निगाही ने एक वर्ष में सर्वाधिक 17.12 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था।
निगाही परियोजना ने रविवार तक 17.14 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लिया है, जो पिछले वर्ष की सामान अवधि से आठ प्रतिशत अधिक है। परियोजना ने 17.19 मिलियन टन कोयला प्रेषण भी किया है, जो पिछले वर्ष की सामान अवधि से पाचं प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में निगाही को 18.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन व प्रेषण का लक्ष्य दिया गया है। निगाही एनसीएल की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक कोयला परियोजना है। रविवार को ब्लॉक-बी परियोजना ने 28100 टन कोयला उत्पादन कर परियोजना स्थापना से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक कोयला उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। इससे पहले ब्लॉक-बी ने एक दिन में सर्वाधिक 27500 टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया था। चालू वित्त वर्ष में परियोजना अब तक 5.17 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 5.19 मिलियन टन कोयला प्रेषण कर चुकी है। एनसीएल सीएमडी पीके सिन्हा एवं निदेशक मंडल ने निगाही परियोजना के महाप्रबंधक एस के गोमास्ता व ब्लॉक-बी क्षेत्र के महाप्रबंधक आरबी प्रसाद व उनकी टीम को बधाई दी।