{"_id":"5c703e79bdec222c51028f04","slug":"121550859897-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना का लाभ न मिलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना का लाभ न मिलने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की शाखा के समीप प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पात्रों व्यक्तियों को न मिलने से नाराज हैं। चेताया कि अविलंब योजना का लाभ पात्रों को मिलना शुरू नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि बेरोजगार युवा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन लेकर अपना व्यवसाय करें। लेकिन प्रधानमंत्री मुद्रा लोन महज दिखावा साबित हो रहा है। भाजपा सरकार केवल टीवी, चैनलों पर योजनाओं को चालू करने की बात कह कर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। कहा कि कई बेरोजगार युवक लोन लेने के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक लोन नहीं मिला। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है। सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के शासन काल में व्यापारी, किसान, नौजवान, मजदूर परेशान हैं। इस मौके पर राम सिंह मौर्य, गोपाल गुप्ता, सुशील भारती, रामवृक्ष, संजय पांडेय, बबलू यादव, तेजबली, गोपाल गुप्ता, सुशील भारती आदि मौजूद रहे।