{"_id":"5c4df2a6bdec2273934e0de9","slug":"121548612262-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 कपल ने रक्तदान कर रचा नया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 कपल ने रक्तदान कर रचा नया कीर्तिमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर रविवार को खूनदानियों का महामेला लगा। मौका था प्रयास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित मेगा रक्तदान शिविर का। इसमें जहां 217 ने रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं 140 ने रक्तदान कर जिले के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। वहीं 27 कपल (दंपती) के रक्तदान से पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कपल रक्तदान का एक नया रिकार्ड बन गया।
प्रयास फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन के साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ युवा प्रकोष्ठ भारत, लायंस क्लब रेणुकूट, रोटरी क्लब रेणुकूट, श्री अग्रवाल समाज रेणुकूट, स्टूडेंट ब्लड डोनर ग्रुप ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। सुबह 10 बजे से रक्तदान शुरू होना था लेकिन यहां नौ बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। दस बजते-बजते रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ जमा हो गई। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को अस्पताल के सीएमओ भाष्कर दत्ता, मंडल ब्लड कलेक्शन एंड मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन वैन के जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता, सोनभद्र ब्लड बैंक प्रभारी एसके मंजुल, कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप डोनर (दिलीप दुबे) ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ अध्यक्ष ऋषि झा, रोटरी क्लब अध्यक्ष जेएस तिवारी, अग्रवाल समाज के सुमित अग्रवाल, प्रयास महिला टीम की अध्यक्ष वंदना दूबे और सचिव सीमा सिंह ने रक्तदान का महत्व बताया। कहा कि 18 से 65 वर्ष की उम्र का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान कर सकते हैं। इससे किसी तरह की कमजोरी नहीं आती, बल्कि कई बीमारियों से बचाव होता है। शिविर में पहले रक्तदाता के रूप में रेणुकूट के संजीव सिंह ने खून दान किया। वहीं पहले कपल रक्तदाता के रूप में बिड़ला मार्केट निवासी मंजू मंगला और उनके पति विनोद अग्रवाल ने रक्तदान किया। शाम चार बजे तक रक्तदान कराया गया। इस समय तक 217 लोग रजिस्टे्रशन करा चुके थे लेकिन रक्त रखने की जगह न होने के कारण इसे 140 पर ही रोक दिया गया। मंडल ब्लड कलेक्शन एंड मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन वैन के जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि सोनभद्र में एक कैंप में 140 लोगों के रक्तदान का जहां यह पहला मामला है। वहीं पूरे प्रदेश में पहली बार एक कैंप में 27 कपल का रक्तदान कराया गया है। इस दौरान रक्तदान करने वाले प्रत्येक महिला-पुरुष को अमर उजाला और प्रयास फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र, मेडल दिया गया। वहीं कपल को प्रमाणपत्र, मेडल के अलावा कपल अवार्ड से नवाजा गया। इससे पूर्व मिर्जापुर और सोनभद्र ब्लड बैंक की तरफ से प्रयास फाउंडेशन, अमर उजाला फाउंडेशन के साथ ही आयोजन में सहयोग कर सभी संस्थाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। जिले के सीएमओ एसपी सिंह की तरफ से भी प्रशंसा पत्र दिया गया। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी सहयोगियों को मोमेंटो प्रदान कर हौसला बढ़ाया गया। लायंस क्लब के परमजीत सिंह जग्गी ने राजगढ़ से आई महिला रक्तदाता रेनू गौतम, पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। वहीं जिला ब्लड बैंक के राकेश तिवारी, पंकज पांडेय, मिर्जापुर ब्लड बैंक से आए अमित कुमार पटेल, प्रवेश राजभर, प्रयास टीम के गौतम अग्रवाल, दीपेश जायसवाल, नरेश गोयल, ऋषि, शुभम, अमित चौबे, दीपक, सुमित, शाहिद, इश्तिहार, ऋषभ, राजेश पासवान आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।