{"_id":"5c324237bdec2256d14f49b8","slug":"121546797623-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा डॉक घर में आहरण व जमा पर्ची न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा डॉक घर में आहरण व जमा पर्ची न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डाक घर की हालत सुविधाओं के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो चली है। आहरण व जमा पर्ची नहीं होने से लोगों को प्रतिदिन जहां परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं डाक घर के भवन व फर्नीचर जर्जर हो चुके हैं।
वर्षों से डाक घर का रखरखाव न होने से जहां डाक घर के फर्नीचर जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, वहीं दीवारों व विद्युत उपकरण भी जर्जर स्थिति में पहुंच गये हैं। बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी स्थिति को और भी दैनीय बना देती है। डाक घर के पोस्ट मास्टर के एन सिंह ने बताया कि आहरण व जमा पर्ची नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग को दर्जनों बार पत्राचार किया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की समस्या को देखते हुए वह स्वयं पांच हजार जमा पर्ची अपने जेब से छपवाकर काम चला रहे है। डाक घर में सुविधाओं का घोर अभाव है। आलम यह है कि एमपीसीएम स्टीकर भी नहीं है। जिससे लोगों को रजिस्ट्री करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डाक घर के जीर्ण-शीर्ण फर्नीचर को जोड़ तोड़कर काम चलाया जा रहा है।