{"_id":"5c2517a8bdec2256e37bc6b2","slug":"121545934760-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सात दिनों में कब्जा दिलाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सात दिनों में कब्जा दिलाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। स्थानीय नगर में स्थित श्रमिकों के संगठन राष्ट्रीय श्रमिक संघ के कार्यालय पर कब्जे का विवाद समाप्त हो गया है। एसडीएम दुद्धी के दिये गए निर्देश में चौकी प्रभारी को कहा गया है कि राष्ट्रीय श्रमिक संघ के कार्यालय पर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व मंत्री कमलेश शुक्ला के नेतृत्व में बनी कार्यकारिणी को सात दिनों के अंदर कब्जा दिलाया जाए।
बताया कि अरविंद सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी को उच्च न्यायालय से मान्यता दे दी गई है। इसलिए, अब इसमें कोई विवाद नहीं रह गया है। उच्च न्यायालय के दिये गए फैसले के बाद एसडीएम ने भी कार्यालय पर दिए गए स्थगन आदेश को वापस ले लिया है और चौकी प्रभारी को एक सप्ताह के अंदर अरविंद सिंह के नेतृत्व में बनी कार्यकारिणी को कार्यालय पर कब्जा दिलाने को निर्देशित किया है। राष्ट्रीय श्रमिक संघ के कार्यालय पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से दो गुटों में तनातनी चल रही थी। मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित था। न्यायालय का आदेश आने के बाद अरविंद सिंह आदि ने कार्यालय पर कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम दुद्धी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर विपक्षी तेजबली सिंह आदि ने आपत्ति दाखिल की थी, लेकिन विपक्ष के सभी तर्कों को खारिज करते हुए एसडीएम उपजिलाधिकारी दुद्धी ने अरविंद सिंह के नेतृत्व में बनी कार्यकारिणी को कब्जा दिलाने के लिए चौकी प्रभारी को आदेश दिया है।