फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मंत्रोचार के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

मंत्रोचार के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंत्रोचार के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ विघ्रहर्ता गणेश-लक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते भर श्रद्धालु पुष्पों की वर्षा करते रहे। देवी-देवता की एक झलक पाने के लिए भक्त बेकराल रहे। जलाशयों में वैदिक मंत्रोचार के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर राबट्र्सगंज नगर के पीडब्ल्यूडी कालोनी, नई बस्ती, उत्तर मोहाल, रेलवे क्रासिंग सहित अन्य स्थानों पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आयोजकों ने प्रतिमाओं को विर्सजन के लिए लेेकर रवाना हुए। नगर के मेन चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए प्रतिमाओं को धंधरौल बांध समेत अन्य जलाशयों में ले जाकर विर्सिजित किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए शोभायात्रा में बढ़ते रहे। घोरावल: कस्बे के रामलीला मैदान में महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वावधान में स्थापित श्री गणेश, माता महालक्ष्मी एवं सरस्वती की प्रतिमाओं का विधि-विधान से कडिय़ा गांव के ऐतिहासिक सरोवर में विसर्जन कर दिया गया। इन प्रतिमाओं की स्थापना धनतेरस पर किया गया था। पांच दिनों तक चले भव्य कार्यक्रम में मंगलवार को लोक गीतोत्सव का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को देवी जागरण का कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में चल रही भव्य झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे नगर में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स के साथ यात्रा के साथ प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह चल रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार, सुरेंद्र मौर्या, विहिप सत्संग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, प्रसून कुमार, नन्दलाल अग्रहरि, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, आनन्द मिश्रा, डॉ. परमेश्वर दयाल, पुष्कर, कृष्णा पटेल, मनीष अग्रहरि, सतीश पाठक, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed