{"_id":"5ba7d36b867a557fee026a2e","slug":"121537725291-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वाले आरोपी की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वाले आरोपी की तलाश शुरू
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को फर्जी दस्तावेज, नाम पता बदलकर पीएसी में सिपाही के पद पर चयनित होने वाले धीरज कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी खोजबीन में जुट गई है। रविवार को आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम वाराणसी में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन नहीं मिला। आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
पुलिस भर्ती 2015 में पीएसी में तथाकथित अमित कुमार सिंह खुद को ग्राम खेवली, थाना जंसा, जिला वाराणसी का बताते हुए शामिल हुआ और वह आरक्षी के पद पर चयनित भी हो गया। 14 जून 2018 को अमित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पीएसपी मुख्यालय सोनभद्र बुलाया गया। अगले दिन उसका चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। इसके बाद उसके अंकपत्र, पता का सत्यापन कराया गया तो सच्चाई का पता चला। काशी कृषक इंटर कालेज हरहुआ से चरित्र प्रमाण पत्र और अंकपत्र का सत्यापन कराया गया तो प्रधानाचार्य ने बताया कि जिस अमित कुमार सिंह के नाम से चरित्र प्रमाणपत्र और अंकपत्र जारी हुआ है। वह खेवली नहीं लहिया भतसार निवासी अमित के नाम से जारी है।
उधर लहिया भतसार निवासी अमित सिंह ने भी लिखित प्रार्थनापत्र दिया कि उसके हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र का किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस भर्ती में उपयोग किया गया है। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि प्रकरण में 48वीं पीएसी गुल्मनायक ए दल आशुतोष कुमार की तहरीर पर वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर धौरहरा गांव निवासी धीरज कुमार सिंह पुत्र रामबिहारी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी ने पुलिस भर्ती मेें अमित के मार्कशीट का उपयोग किया था इसका खुलासा हो चुका है। आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है।