फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एथलेटिक्स अकादमी के प्रथम सत्र का शुभारंभ

एथलेटिक्स अकादमी के प्रथम सत्र का शुभारंभ

Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एथलेटिक्स अकादमी के प्रथम सत्र का शुभारंभ
शक्तिनगर । देश भर से चुने गए 18 प्रतिभावान युवा एथलीटों के दाखिले के साथ ही नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की आवासीय एथलेटिक्स अकादमी जयंत के प्रथम सत्र का शुभारंभ बुधवार को हुआ। एनसीएल ने 12 से 14 वर्ष की उम्र के इन युवा एथलीटों की खेल प्रतिभा को तराशने का बीड़ा उठाया बल्कि उनके आवास, खानपान, स्कूली शिक्षा तथा ओपीडी स्वास्थ्य सुविधाओं की भी नि:शुल्क व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कंपनी के जयंत कोयला क्षेत्र में शुरू की गई यह अकादमी 40 युवा एथलीटों को प्रशिक्षित करने में सक्षम है। 18 खिलाड़ियों का प्रवेश हो चुका है और 22 एथलीटों का जल्द ही चयन कर लिया जाएगा। एथलेटिक्स अकादमी में डबल बेड के 20 कमरे, एक जिम रूम, डायनिंग हॉल, किचन तथा एक रिशेप्शन है। कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा ने अकादमी के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन सोच को मूर्त रूप देते हुए इस अकादमी का शुरू किया जाना टीम एनसीएल के समेकित प्रयासों का बेहतरीन प्रतिफल है। निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय ने अनुशासन को खेल का अहम आधार बताते हुए युवा एथलीटों को ताकीद की कि वे इस सर्व सुविधायुक्त व्यवस्था का लाभ लेते हुए खेल को अपनी जीवनशैली बनाएं तथा आने वाले समय में खुद काए एनसीएल का और देश का नाम रोशन करेंगे। निदेशक तकनीकी परियोजना एवं योजना पीएम प्रसाद ने लोगों का संबोधित किया कि नुजहत परवीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना नाम रोशन किया है। इस दौरान निदेशक वित्त एनएन ठाकुर, जेसीसी सदस्य हीरामणि यादव, अशोक दूबे, सीएमओएआई के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद, जयंत के क्षेत्रीय महाप्रबंधक चंचल गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed