{"_id":"5b60a5544f1c1b764d8b5cc3","slug":"121533060436-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य पूर्ण न कराने पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य पूर्ण न कराने पर भड़के डीएम
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण/डूडा की बैठक हुई। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने मानक के अनुरूप कार्य न कराने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित को तत्काल कार्यों में सुधार करते हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष-2018-19 में बेहतर कार्य योजना के साथ शहरी इलाकों में कार्यों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए विकास कार्य कराया जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर निकायों की अनापत्ति प्राप्त करके डीपीआर तैयार करें। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के जिओ टैगिंग का कार्य सर्वे/जांच कराकर एक सप्ताह के अंदर समाप्त करें। जिओ टैगिंग करने वाली कार्यदायी संस्था को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने किसी नगर पालिका/नगर पंचायत में जलभराव न होने पाएं, इसकी व्यवस्था सुदृढ़ रूप से की जाए। नालों आदि की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। होटल, मिठाई की दुकान आदि के सामने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। पॉलिथीन न उपयोग किए जाने वाले अभियान में तेजी लाकर पूर्णतया अपने नगर पंचायत/नगर पालिका में बंद कराएं। 15 अगस्त को होने वाले पौधरोपण के लिए स्थल का चिह्नांकन करते हुए गड्ढे की खुदाई आदि का कार्य जल्द से जल्द करा लें। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा बीके निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन