{"_id":"5b367d7d4f1c1bfd6e8ba684","slug":"121530297725-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामकाज के तरीकों से रूबरू हुए समितियों के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामकाज के तरीकों से रूबरू हुए समितियों के अध्यक्ष
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। खरुआंव स्थित ब्लाक सभागार में शुक्रवार को ग्राम पंचायत समितियों के अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसमें ब्लाक के ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समिति और जल प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया।
डीआरबी के सदस्य महेश गुप्ता एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ऋषि कुमार सोनकर ने ग्राम पंचायत समितियों के अध्यक्षों को उनके कार्यों एवं अधिकारों के संबंध में प्रशिक्षण दिया। ग्राम पंचायत में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संबंधित योजनाओं के संचालन के तरीके से भी अवगत कराया गया। शिविर में भटौलिया, पगिया, टिकुरिया, करमा, सरौली, सिरसिया, बारी महेवा, भरकवाह, बकाही, सिरसिया ठकुराई समेत 25 ग्राम पंचायतों के समितियों के 75 अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। एडीओ पंचायत रामउदय यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर छह सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर शिविर दो-दो दिनों का होगा। कुल मिलाकर 12 दिनों तक संचालित शिविर में ब्लॉक के सभी 144 ग्राम पंचायतों के निर्माण, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और जल प्रबंधन संबंधित समितियों के कुल 432 अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम कोल, सुमन गुप्ता, अभिषेक सिंह, आनंद कुमार आदि रहे।