फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हवन के आग में कूदी महिला, झूलसी

हवन के आग में कूदी महिला, झूलसी

Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हवन के आग में कूदी महिला, झूलसी
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र के वार-परसौना गांव में शुक्रवार की सुबह पूजन पाठ के दौरान ज्ञानमती देवी (23) पत्नी बबुंदर पटेल हवन के लिए जलाए गए आग में कूद पड़ी। वार-परसौना गांव निवासी बबुंदर पटेल के घर में शुक्रवार की सुबह पूजन-अर्चन हो रहा था। परिवार वालों ने बताया भूत-प्रेत से निजात के लिए उनके यहां पूजन कार्यक्रम था। यहां हवन पूजन के लिए आग जलाई गई थी। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर विवाद से नाराज ज्ञानमती देखते ही देखते हवन के लिए जली आग में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाया महिला की साड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार न होने से परिजन उसे लेकर वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में चले गए।
विज्ञापन


झाड़फूंक की चक्कर में युवक की मौत
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के निसोगी गांव में गुरुवार की भोर करीब चार बजे जहरीले सर्प ने सो रहे एक व्यक्ति को काट लिया। जानकारी होने पर घरवाले उसे नजदीकी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने बीरबली (32) को बेहतर इलाज कराने के लिए अन्यत्र भेज दिया। लेकिन घरवाले उपचार के बजाय झाड़फूंक कराने में जुट गए। दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी शाम करीब सात बजे चुर्क चौकी इंचार्ज को हुई तो उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed