फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बार-बेंच के संबंध मधुर होने से तीव्र गति से चलता है कार्य

बार-बेंच के संबंध मधुर होने से तीव्र गति से चलता है कार्य

Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बार-बेंच के संबंध मधुर होने से तीव्र गति से चलता है कार्य
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सिविल बार सभागार में संपन्न हो गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष अमिताभ जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने सचिव अशोक कुमार तिवारी को और एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामलोचन तिवारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रामनरेश और उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सुखसागर यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
विज्ञापन

सह सचिव प्रशासन राहुल, सह सचिव प्रकाशन अनूप कुमार श्रीवास्तव, सह सचिव लाइब्रेरी आशीष गुप्ता को भी एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सहायक चुनाव अधिकारी राकेश श्रीवस्तव ने गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ सदस्यों में सुनील कुमार, छोटेलाल, इंद्रेश सिंह, सुरेंद्र कुमार राय, नीरज उपाध्याय, रेणुवंती सिंह शाह, गवर्निंग काउंसिल कनिष्क सदस्य पद पर मनोज तिवारी, अंजनी सिंह, रामानुज सिंह, वीरेंद्र कुमार, जीवनराम, नीरज कुमार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बार बेंच के संबंध अच्छे और मधुर होने चाहिए, जिससे आपस की सामंजस्यता बनी रहे और न्यायिक प्रक्रिया गति से चलती रहे। उन्होंने कहा कि न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के पद रिक्त हैं। इसके लिये उच्च न्यायालय को अवगत कराया गया है। दुद्धी न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के दो पद हैं और दोनों रिक्त हैं। न्यायालय परिसर में दस सीटर का सुलभ शौचालय निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए निर्माण निगम को शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक हरिराम चेरों ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि अधिवक्ता हित में कोई भी कार्य हो तो उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट वाराणसी डॉ. विश्राम के भेजे गए बधाई संदेश को पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्तता प्रभु सिंह कुशवाहा ने किया। यहां डॉ. आरके सिंह, बजरंग लाल उपाध्याय, विश्वनाथ गुप्ता, रामलोचन तिवारी, सत्यनारायण सिंह, दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, रामेश्वर राय, दिनेश अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, रामजी पांडेय, कुलभूषण पांडेय, मनोज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed