{"_id":"5ad8d8cf4f1c1b57098b579f","slug":"121524160719-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में रात गुजार रहे 12 से अधिक गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में रात गुजार रहे 12 से अधिक गांव
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नधिरा सब स्टेशन से बखरिहवां फीडर को विद्युत आपूर्ति 10 दिनों से ठप है। जिसकी वजह से 12 से अधिक गांव के लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
नधिरा सब स्टेशन से जुड़े बखरिहवां फीडर पर करीब 16 गांव है। इन गांवों में 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। विभाग अधिकारी दबी जुबान जो बात कर रहे वह आश्चर्य में डालने वाली है। कहा जा रहा है कि लाइनमैन है ही नहीं। ऐसे में ब्रेकडाउन को दूर कैसे कराया जाए। दो दिन पहले आंधी आने के कारण इलाके में खंभे और तार भी टूट गए हैं । ग्रामीण रामजनम, सीता राम, सुदर्शन, लालमन, दसरथ आदि का आरोप है कि विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहा है । जिससे सरकार की छवि खराब हो रही और लोगों में आक्रोश फैलता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बखरिहवां फीडर से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
एसएसओ अमित सिंह का कहना है कि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त धन भी नहीं है । जिसकी वजह से संविदा लाइन मैन या मजदूर से काम नहीं कराया जा सका है।