{"_id":"5ac664f24f1c1ba9618b5b23","slug":"121522951410-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता के लिए किया जागरूक
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अमलोरी क्षेत्र की सुरभि महिला समिति ने बुधवार को गड़हरा गांव में महिलाओं को महिला स्वास्थ्य एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें मच्छरदानियां बांटी।
अध्यक्ष नीरजा गोमस्ता ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव के बाद तथा नवजात शिशु के लिए आवश्यक सभी टीके समय से लगवाने और प्रसव किसी चिकित्सा संस्थान में ही करवाने के प्रति प्रेरित किया। गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले समय-समय पर अस्पताल जाकर अपनी चिकित्सा जांच कराने की अपील भी की। ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न वित्तीय सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्हें इन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के प्रति प्रोत्साहित किया। डिजिटल लेन-देन के विभिन्न माध्यमों के फायदे और उनके अधिक से अधिक प्रयोग के प्रति भी जागरूक किया। सौ महिलाओं को मच्छरदानियां दीं गई।