फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीण हुनर को मंच, उत्पादों ने मोहा मन

ग्रामीण हुनर को मंच, उत्पादों ने मोहा मन

Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण हुनर को मंच, उत्पादों ने मोहा मन
शक्तिनगर। मेले में ग्रामीण हुनर को मंच मिला तो कई उत्पादों ने लोगों का मनमोह लिया। स्वरोजगार प्रशिक्षित युवतियों-किशोरियों की ओर से निर्मित बैग एवं अन्य उत्पाद मेले में आकर्षण का केंद्र बने, वहीं दूसरी ओर बिरकुनिया, करैला, बरमानी और अजगुढ़ गांवों के स्टाल पर कई प्रकार की सब्जी व हर्बल उत्पाद एवं अन्य कुटीर उत्पादों आदि ने भी आगंतुकों को अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत एनसीएल मुख्यालय के ज्योत्सना लेडीज क्लब के सौजन्य से मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण हुनर को अपने उत्पाद प्रस्तुत करने का मंच मिला तो दूसरी ओर महिलाओं के फूड स्टाल्स पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। एनसीएल के कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर कृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय एवं कौशल्या शास्त्री बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। इस मौके पर निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू, निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय, निदेशक (वित्त) पीएसआरके शास्त्री और निदेशक (तकनीकी परियोजना एवं योजना) पीएम प्रसाद सहित एनसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर। केंद्रीय कोयला सचिव सुशील कुमार और एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा देरशाम मेले में पंहुचे तथा सभी स्टाल्स का निरीक्षण किया। कोल सचिव श्री कुमार ने एनसीएल परिक्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के समग्र विकास के लिए एनसीएल की सीएसआर योजना के तहत और कृति महिला मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना किया। बताया कि इस मेले ने ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का का काम किया है। पांच स्थानीय शासकीय विद्यालयों में एनसीएल की सीएसआर योजना के तहत डिजिटल माध्यमों से विद्यार्थियों को गणित सिखाने वाली आधुनिक पद्धति का प्रदर्शन करने वाला स्टॉल भी मेले में आए सभी आगुंतकों का आकर्षण रहा। महिलाओं एवं बच्चों के लिए खानपान एवं मनोरंजन की भी पर्याप्त व्यवस्था थी। कृति महिला मंडल द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स पर लोगों ने जमकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed