{"_id":"5a88788d4f1c1bfe7e8b61cd","slug":"121518893197-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ के लिए निगरानी समितियों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ के लिए निगरानी समितियों को किया जाएगा जागरूक
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को ओडीएफ करने एवं ग्राम पंचायतों के ओडीएफ के स्तर को बरकरार रखने के लिए गांवों की निगरानी समितियों का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, सीडीओ रामाश्रय और डीपीआरओ आरके भारती ने 50 सदस्यों के प्रशिक्षण का शुभारंभ विकास भवन के डीपीआरसी सेंटर में सभी प्रतिभागियों को ओडीएफ पहचान पत्र देकर किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि निगरानी टीम के जितने भी सदस्य होंगे सभी को पहचान पत्र दिया जायेगा। निगरानी टीम सुबह पांच बजे से गांव में मॉर्निंग फॉलोअप करेगी। उस मॉर्निंग फॉलोअप में प्रधान, सचिव, कोटेदार, आंगनबाड़ी, आशा, अध्यापक, सफाई कर्मी सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। जिले एवं ब्लॉक स्तर से भी प्रत्येक गांव में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है जो उस गांव में मॉर्निंग फॉलोअप एवं इवनिंग फॉलोअप कर गांव को खुले में शौच मुक्त बनाएंगे। निगरानी टीम खुले में शौच जा रहे लोगों को समझाएंगी और माला पहनाकर उनको शर्मिंदा करेंगी। डीएम ने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त करने से पूरा गांव का वातावरण एवं स्वास्थ्य बदलता है। लोगों में बीमारी कम होती है। यह पुनीत कार्य है, सभी को मिलकर करना चाहिए। लोग स्वीकृति पत्र लेकर शौचालय बनाएं। इस प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत अजय सिंह, डीपीसी अनिल केसरी, किरन सिंह, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक हर्ष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन