फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खुले में शौच करने का आरोप लगा विवाहिता को पीटा

खुले में शौच करने का आरोप लगा विवाहिता को पीटा

Mon, 18 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच करने का आरोप लगा विवाहिता को पीटा
कोतवाली के भागलपुर गांव में रविवार को बभनौली के निगरानी समिति के सदस्यों ने एक विवाहिता की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पिटाई करने वालों को दौड़ाया तो वे भाग निकले। पीड़िता ने छेड़खानी का विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि अलसुबह पुआल लेने के लिए वह खलिहान में जा रही थी। उसी वक्त बभनौली के निगरानी समिति के कुछ सदस्य उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध किया तो वे लोग खुले में शौच करने के लिए जाने की बात कहते हुए उसे पीटने लगे। किसी तरह से भागकर घर पहुंची तो पिटाई करने वाले पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। हालांकि विवाहिता के घरवालों के साथ उनको दौड़ाया तो वे लोग फरार हो गए। विवाहिता की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कई वाहन फोर्स केे साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। पीड़िता ने कोतवाली जाकर पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। उधर निगरानी समिति के सदस्यों का नाम आने पर डीपीआरओ आरके भारती भी कोतवाली पहुंच कर कोतवाल से घटना के बारे में पूछताछ किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही है। समझौता न होने पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed