फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35 संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे सीआरपीएफ के हवाले

35 संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे सीआरपीएफ के हवाले

Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
35 संवेदनशील मतदान केंद्र होंगे सीआरपीएफ के हवाले
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के लिए 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 35 केंद्र अति संवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील है। संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। यहां सीआरपीएफ तैनात रहेगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में 14 मतदान केंद्र है। इसमें संस्कृत महाविद्यालल, राजा शारदा महेश इंटर कालेज केंद्र को अतिसंवेदनशील प्लस, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अतिसंवेदनशील, जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय जोगिया बीर बाबा व नगर पालिका कार्यालय केंद्र संवेदनशील के रूप में चिह्नित है। ओबरा नगर पंचायत मेें बने सात मतदान केंद्रों में से ओबरा के सेक्टर आठ में स्थित प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज को अतिसंवेदनशील प्लस, प्राथमिक स्कूल सेक्टर चार को अतिसंवेदनशील और प्राथमिक विद्यालय सेक्टर तीन को संवेदनशील, चुर्क-गुर्मा में पांच केंद्र है, इनमें सामुदायिक भवन को अतिसंवेदनशील, जय ज्योति इंटर कालेज गुर्मा, नव ज्योति इंटर कालेज चुर्क, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्योति इंटर कालेज को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। चोपन में तीन मतदान केंद्र है, जिसमें केंद्रीय विद्यालय संवेदनशील, प्राथमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील है। घोरावल में बने चार मतदान केंद्रों में से प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील, इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय संवेदनशील, दुद्धी में तीन मतदान केंद्र है, जिसमें राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतिसंवेदनशील प्लस, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम संवेदनशील, पिपरी में पांच केंद्रों में से राजकीय इंटर कालेज, कार्यालय नगर पंचायत अतिसंवेदनशील, का.वि.प्रा शक्ति मुरगढ़ी, प्राथमिक विद्यालय, रिहंद राजकीय विद्यालय संवेदनशील, रेणुकूट में चार मतदान केंद्र है, यहां महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कानोडिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोकाही, अति संवेदनशील और अवधुत भगवान आश्रम प्राथमिक पाठशाला को संवेदनशील के रूप में चयन किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर सीआरपीएफ तैनात रहेगी। ताकि मतदान के दौरान अगर कोई व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करें तो उससे सख्ती से निपटा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed