फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फ्लाईओवर के नीचे बना दिए दूकान और गोदाम

फ्लाईओवर के नीचे बना दिए दूकान और गोदाम

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे बना दिए दूकान और गोदाम
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज नगर में बने तीन किमी लंबे फ्लाईओवर के नीचे दूकानदार और अन्य लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। किसी ने इसके नीचे दूकान खोल दी है तो किसी ने गोदाम बना लिया है। इसके नीचे तबेला से लेकर जाली तक लगा दी गई है। चाय पान की अनगिनत दूकानें हर रोज खुलने लगी है। सरकारी जमीन पर खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलने से कब्जाधारियों को आमदनी तो होने लगी लेकिन अचानक खतरा भी बढ़ गया है। अफसरों के निरीक्षण और अवैध कब्जा हटाने के चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नासूर बनने लगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में तीन किमी लंबे फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों ने यह सोच कर राहत की सांस ली थी कि अब सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा धड़ाम हो जाएगा। लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद उसके नीचे की जमीन अतिक्रमणकारियों ने घेरनी शुरू की तो स्थिति बदरंग हो गई। चंडी तिराहा से इमिरति कालोनी से पहले तक फ्लाई ओवर के नीचे की जमीन घेरने की होड़ मच गई। गरीब तो गरीब, प्रतिमाह लाखों का व्यवसाय करने वाले भी अतिक्रमण करने में पीछे नहीं रहे। किसी ने टेंट हाउस का सामना सजा दिया तो किसी ने मार्बल रखकर जमीन को घेर लिया। कबाड़ी भी पीछे नहीं रहे और टीम शेड से जमीन घेरकर कबाड़ रखने लगे। यह सब देख मोटर मिस्त्री कैसे पीछे रहते, वे भी चेचिस खड़ा कर ट्रक की बाडी बनाने का काम इसी फ्लाईओवर के नीचे करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed