फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिवद्वार में तीस हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

शिवद्वार में तीस हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शिवद्वार में तीस हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक
सोनभद्र/घोरावल/शिवद्वार। सावन माह के चौथे सोमवार को लगभग तीस हजार कांवरियों ने गुप्तकाशी स्थित शिवद्वार धाम में भगवान आशुतोष शिवशंकर का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जलाभिषेक किया। सबसे पहले डाक बम कांवरियों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बोल बम कांवरिया और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। हर-हर महादेव एवं बोल बम के उद्घोष से समूचा गुप्तकाशी गूंज उठा। शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे और सादे पोशाक में पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर स्थित शिव मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, कंडाकोट मंदिर पर भक्तों का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा। भक्तों ने बेल पत्र, धतूरा, मदार, फूल, चावल, रोली, चंदन, मधु, दधि, दुध, फल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। जगह-जगह रुद्राभिषेक भी कराया गया। विजयगढ़ किला से नई बाजार, राबर्ट्सगंज, चुर्क, परासी पांडेय, शाहगंज, घोरावल के साथ ही मिर्जापुर से लेकर मड़िहान, कलवारी, जमुई, घोरावल और शिवद्वार तक हर जगह सड़कों पर कांवरियों का रेला दिखा। घोरावल से शिवद्वार तक का पूरा क्षेत्र रविवार शाम तक शिवप्रिय भगवा रंग से पट गया और कांवरिया मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करने लगे। सोमवार को तड़के तीन बजे रात्रि में उमामहेश्वर की प्रतिमा का दिव्य श्रृंगार किया गया और मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सबसे पहले डाक बम कांवरियों ने भगवान आशुतोष शिवशंकर का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जलाभिषेक किया। इसके साथ ही बोल बम कांवरियों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घोरावल नगर के प्राचीन शिव मंदिर,दशामिहवा तालाब के शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed