फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 including 8 women injured in auto-pickup collision

Sonebhadra News: ऑटो-पिकअप की भिड़ंत में 8 महिलाओं समेत 12 घायल

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
12 including 8 women injured in auto-pickup collision
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव में घोरावल-कोहरथा मार्ग पर बेलन नदी के पास बृहस्पतिवार की रात पिकअप व ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में आठ महिलाओं समेत 12 श्रमिक घायल हो गए। सभी को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सभी श्रमिक काम करने के बाद ऑटो से अपने घरों को जा रहे थे। घोरावल-कोहरथा मार्ग पर बेलन नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। घायलों में देवगढ़ व बरयां गांव के राजकुमारी (35) पत्नी राजकुमार, गुड्डी (35), बेचू (55) पुत्र जोखन, ददोसर (35) पुत्र बेचू, रंजना (30) पत्नी रामपति, बबिता (17) पुत्री पिंटू, रविता (18) पत्नी बुधराम हैं। इसके अलावा मनीषा (16) पुत्री रामचंद्र, रिंकी (22) पुत्री बलिराम व मजीरा (50) पत्नी गोविंद भी घायल हैं। इनको एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। ददोसर, रंजना व बबिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायल श्रमिकों का उपचार गांव में ही एक निजी अस्पताल में कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने सीएचसी पहुंच कर घायलों को देखा। घटना के बारे मे जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टक्कर मारने वाले पिकअप की भी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

---



मैजिक और कार में टक्कर, तीन घायल



केकराही। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर केकराही भैरोपुर नाली के पास मैजिक और कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। कार सवार महाकुंभ से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार सवार सीएच सुपात्रा ने बताया कि वे सभी प्रयागराज में स्नान कर ओडिशा लौट रहे थे। करमा थाना क्षेत्र के केकराही भैरोपुर के पास मैजिक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में सुजाता सुपात्रा (45) के पैर में गंभीर चोटें आई। इसके अलावा सीएच साईबना (70) और सीएच जगरनाथ पात्रा (30) भी घायल हुए। 108 एंबुलेंस के चालक सलाम और ईएमटी जगदीश पाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।


---



हादसे में घायल महिला की मौत

फोटो-
बीजपुर। महाकुंभ में स्नान के लिए जाते समय हाथीनाला के पास दुर्घटना में घायल हुई सिरसोती गांव निवासी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

गत सप्ताह सिरसोती ग्राम पंचायत से श्रद्धालु कार से स्नान के लिए महाकुंभ मेले में जा रहे थे। हाथीनाला के पास जवारीडांड में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हुए थे। उनका इलाज वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर में चल रहा था। घायलों में शामिल सिरसोती निवासी रामअधार की पत्नी ममता देवी (50) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed