फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   12 forms filled with undisputed legacy in Jan Chaupal

जन चौपाल में अविवादित वरासत के भरवाए गए 12 फार्म

Mon, 21 Dec 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
12 forms filled with undisputed legacy in Jan Chaupal
दुद्धी। सरकार के वरासत अभियान के तहत एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में रजखड़ गांव में सोमवार को जन चौपाल लगाया गया। इसमें अविवादित वरासत अभियान का शुभारंभ हुआ। अविवादित वरासत के 12 फार्म भरवाए गए। एसडीएम ने कहा कि शासन की ओर से यह विशेष अभियान चल रहा है। ग्रामीणों को वरासत ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्मों के जरिए नियमानुसार किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा गांव में लौवा नदी के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा जो गलत है। वह जमीन सरकार की संपत्ति है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदार गांव के प्रत्येक व्यक्ति की है। विधायक हरिराम चेरों ने कहा कि रजखड़ गांव में नदी खाते की जमीन सरकारी है, जो अतिक्रमण की जा रही थी, वहां खेल मैदान बनाना चाहिए। कहा कि लौवा पहाड़ी पर 40 लाख रुपये लागत से पर्यटन स्थल बनवाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव पास हो गया है। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री दुद्धी को जिला बनाएंगे। बिजली के जर्जर तारों को बदलवाया जा रहा है। रजखड़ गांव में सरकारी भूमि छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर उपजे विवाद में पुलिस द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने पर असंतोष जताया। कहा कि विवाद सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर था इसका निराकरण किया जाना चाहिए था। उन्होंने एसडीएम से बेवजह मुकदमे में फंसाए गए लोगों की जांच करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर विंध्याचल प्रसाद, ग्राम प्रधान विद्यावती देवी, संतोष मौर्य, बृजेश कुशवाहा, रुकसाना खानम, डॉ. विनय श्रीवास्तव, गौरीशंकर, पारस नाथ, राजमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed