{"_id":"5ccf26ccbdec2207315b516a","slug":"11557079756-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत कर्मी पूरे मनोयोग से पूरी करे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत कर्मी पूरे मनोयोग से पूरी करे ट्रेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल बीना और ककरी परियोजना में नवनियुक्त किए गए कर्मियों के अभिनंदन के लिए शुक्रवार को बीना परियोजना अधिकारी मनोरंजन गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पांडेय एवं निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) पी एम प्रसाद ने कई पेशेवराना सीख देकर नवागत कर्मियों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। निदेशक गुणाधर पांडेय ने कुशल कार्य निर्वहन के लिए आवश्यक सभी ऑन जॉब ट्रेनिंग, सिम्युलेशन ट्रेनिंग, वोकेशनल ट्रेनिंग और सिंगरौली स्थित केंद्रीय उत्खनन एवं प्रशिक्षण संस्थान में दिए जाने वाली ट्रेनिंग सहित सभी प्रशिक्षणों को पूरे मनोयोग से पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने नव नियुक्त डंपर ऑपरेटरों के वास्तविक प्रशिक्षण के लिए सात किलोमीटर लंबा विशेष प्रशिक्षण ट्रैक बनाने का निर्देश भी दिया। निदेशक पी एम प्रसाद ने नवागत कर्मियों को कार्य अवधि घंटे सुधारने और अपने वरीय एवं अनुभवी सह-कर्मियों से मशीनों के कुशल एवं सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। इस दौरान बीना परियोजना के महाप्रबंधक राजेंद्र राय, ककरी महाप्रबंधक एल पी गोडसे, एनसीएल महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) एस पी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में 100 युवा कर्मियों ने भाग लिया।