फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गरबंधा के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

गरबंधा के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
गरबंधा के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अनपरा। गरबंधा गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सांय रेनूसागर पावर डिविजन द्वारा खोले गये गेट को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन कर लोक सभा चुनाव में मतदान न करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना प्रबंधन ने आवागमन के लिए खोले गये गेट को बंद कर दिया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठनी पड़ रही है। परियोजना परिसर में ही विद्यालय, डॉकघर, चिकित्सालय, पुलिस चौकी आदि है, जिससे प्रतिदिन ग्रामीणों को कामकाज के लिए आवासीय परिसर में आना-जाना पड़ता है। आवागमन के लिए खुले गेट को बंद किये जाने से ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर घूमकर आवासीय परिसर में आना पड़ता है। सर्वाधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गेट खुलवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर दुद्धी विधायक हरिराम चेरो तक गुहार लगाई जा चुकी है। परंतु ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से लोगों ने लोक सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शासन को पत्राचार करने के बाद मौके पर वस्तु स्थिति का जाजया लेने आये एडीएम सोनभद्र ने भी जनहित में गेट खोलने की बात कही थी, परन्तु एक पखवारे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गेट को खोलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई। लोगों का कहना है कि लोक सभा चुनाव में किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को न तो घुसने दिया जायेगा और न ही मतदान किया जायेगा। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में तख्ती लेकर गेट नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। इस अवसर पर प्रधान पति राम सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना जायसवाल, अवधराज सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश कुरी, पवन सिंह, निर्मला सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed