फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रंजिश में पट्टीदारों ने युवक की कर दी थी हत्या

रंजिश में पट्टीदारों ने युवक की कर दी थी हत्या

Wed, 13 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में पट्टीदारों ने युवक की कर दी थी हत्या
सोनभद्र। पिछले माह घोरावल कोतवाल क्षेत्र के बरकनहरा पहाड़ी पर अर्धजली अज्ञात एक युवक का मिले शव की शिनाख्त सत्य प्रसाद मिश्र के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश के चलते पट्टीदारों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने बाइक से शव को पहाड़ी पर ले जाकर उसे जलाया दिया था। हत्या में प्रयुक्त दोनों मोबाइल और बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। सोमवार की मझिगांव मिश्र गांव से पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क के प्रशासनिक सभागार में एसपी सलमान ताज पाटिल ने पत्रकारों को दी। कहा कि 17 फरवरी 2019 को बरकनहरा बिसही पहाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की अर्धजली लाश मिली थी। इस मामले में घोरावल कोतवाली में बर गांव के ग्राम प्रधान विजेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह और सिटी सीओ अभिषेक सिंह की अगुवाई में घोरावल कोतवाल शिवकुमार मिश्रा एवं स्वॉट टीम प्रभारी बृजेश सिंह को शव की शिनाख्त कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया था। सोमवार को टीम ने अर्धजली शव की शिनाख्त मझिगांव मिश्र निवासी सत्य प्रसाद मिश्र के रूप में किया। सोमवार को कोतवाल ने मृतक की हत्या करने वाले उसके पट्टीदार सुनील कुमार मिश्र एवं प्रदीप कुमार मिश्र को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अदद मोबाइल और एक मोटर सायकिल भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि सत्य प्रकाश बड़े भाई की हत्या के जुर्म में जेल में बंद था और वह 13 फरवरी को छूटकर आया था। उसकी पूर्व मेें हुई हत्या और भूमि को लेकर पट्टीदारों से रंजिश चल रही थी, इसलिए 15/16 फरवरी की रात अभियुक्तों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दिया था। एसपी ने कहा कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed