{"_id":"5c840263bdec2214305bbe16","slug":"11552155235-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों का करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों का करेंगे प्रचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को सपा-बसपा गठबंधन की बैठक हुई। इसमें भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों को जनता के बीच में प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि प्रत्याशी भाईलाल कोल ने कहा कि राबर्ट्सगंज लोस क्षेत्र की जनता सेवा करने का मौका दें, ताकि मैं सेवा कर सकूं। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी का भला नही होने वाला है। सपा सरकार ने किसानों, गरीबों नौजवानों, अल्पसंख्यकों, सैनिकों, महिलाओें, व्यापारियों, अधिवक्ताओें को मजबूती देने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार सभी को छलने का काम कर रही हैै। बसपा जिलाध्यक्ष बीसागर ने कहा कि भाजपा केवल अमीरों की सरकार है। उसको आम जनता से कोई लेना देना नही है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। भाजपा के जनविरोधी नीतियों से सभी लोग परेशान है और इसका लोक सभा चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, मो. सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अविनाश शुक्ला, बलवंत रंगीला, कन्हैया भारती, लवकुश भारती, अवधेश शुक्ला, सुभाष भारती, महफूज आलम खां, हिदायत उल्ला खां, राज नारायण भारती आदि मौजूद रहे।
उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें
सोनभद्र। बसपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमेें गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष बीसागर ने कहा कि 12 मार्च को बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर होगी। पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। अविनाश शुक्ला, वीरेंद्र मौर्य, कन्हैया लाल आदिवासी, फूल मोहम्मद, बलवंत रंगीला, भगवान दास भारती, रामचंद्र रत्ना, उमेश मौर्या, अमन मौर्या, सुरेंद्र पटेल, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।