फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति को पीटा

पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति को पीटा

Sat, 09 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में पत्नी ने पति को पीटा
घोरावल। करमा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में शनिवार की दोपहर पत्नी ने पति पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक मुन्ना प्रसाद ने उसका उपचार किया और तबीयत में सुधार बताया। करमा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी अशोक मौर्य (40) ने बताया कि उसकी पत्नी तथा दो पुत्र और एक पुत्री ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा। साथ ही केरोसिन भी छिड़क दिया। इतना ही नहीं जमीन पर घायल होकर गिरने पर बेसुध स्थिति में नायलॉन की रस्सी से गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अशोक मौर्य के भाई राजकुमार मौर्य ने बताया कि उसके घर से कुछ ही दूरी पर उसका घर है। पड़ोसियों ने राजकुमार से कहा कि उसके बड़े भाई अशोक मौर्य को पारिवारिक विवाद में बुरी तरह से मारा पीटा जा रहा है। अपने बड़े भाई को बचाने के लिए राजकुमार उसके घर की ओर दौड़ा। जमीन पर अचेत अवस्था में अशोक पड़ा था। मामला पूछे जाने पर उसके भाभी तथा भतीजे ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राजकुमार ने सौ नंबर मिलाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने करमा थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया। अस्पताल में भर्ती अशोक ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि वह रहर तोड़ने खेत पर गया था। घर लौटने पर उसकी पत्नी तथा दो लड़कों व एक लड़की ने मिलकर पहले घर के द्वार पर उसे लाठी डंडे से पीटा। किसी ने नायलॉन की रस्सी से गला घोटना शुरू किया तो किसी ने मिट्टी का तेल छिड़क दिया। मामले के बारे मे गहराई से पूछने पर बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध कानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ है। करीब दो साल पहले उस व्यक्ति के साथ घर में रंगे हाथों पकड़े जाने पर व्यक्ति की पिटाई भी हुई थी और इस मामले पर पंचायत भी हुई थी। अशोक ने बताया कि वह कुछ माह पहले राजस्थान में काम करता था। गत दो माह पहले उसकी पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में कथित व्यक्ति के साथ पांच दिनों के लिए घर से झूठ बोलकर हैदराबाद चली गई थी। अशोक का बड़ा लड़का हाईस्कूल में, छोटा लड़का पांच तथा लड़की नौ मे पढ़ती है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम चर्चाएं बनी है। उधर करमा थाना पुलिस का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। किसी ने इस तरह की कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed