{"_id":"5c5c706bbdec22739100724e","slug":"11549561963-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित और देशहित का पढ़ाया गया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित और देशहित का पढ़ाया गया पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी (सोनभद्र)। जनता महाविद्यालय में जनपदीय रोवर्स रेंजर्स का समागम बृहस्पतिवार को हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को आपातकाल से निपटने के तरीके बताए साथ ही राष्ट्रहित का पाठ पढ़ाया गया। समागम में बच्चों ने टेंट तंबू लगाकर अस्थायी पुल, झूला के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। रोवर्स और रेंजर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।
इसके पूर्व बुधवार की रात्रि में कैंप फायर किया गया। कैंप फायर के बाद विद्यार्थियों को मतदान, दहेज प्रथा, भ्रष्ट्राचार पर नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा देशभक्ति, समूह गीत, लोकगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। झांकियां प्रस्तुत भी की गई। झांकियों के माध्यम से अंधविश्वास, स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त रोल प्ले कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ।
मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह जबकि अध्यक्षता रामकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में जनता महाविद्यालय, अवधूत राम महाविद्यालय, ओबरा महाविद्यालय, जरहा महाविद्यालय, किरविल, दुद्धी महाविद्यालय सहित अन्य लोग शामिल हुए। रोवर्स प्रभारी डॉ. अमरदेव पांडेय ने आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से डॉक्टर विभा पांडेय, डॉ. नीलकंठ मिश्रा, डॉ. माधवी श्रीवास्तव, रेंजर्स प्रभारी डॉ. कुमारी, जिला प्रचारक ओम प्रकाश, डॉ. एके श्रीवास्तव, पवन कुमार दुबे मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने किया।