{"_id":"5c4f414ebdec2273684218f8","slug":"11548697934-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर तीन अधिकारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर तीन अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में अध्यक्षता कर रहे डीएम अमित कुमार सिंह के तेवर तल्ख बने रहे। उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, विद्युत सुरक्षा मीरजापुर के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताते हुए उप श्रमायुक्त व सहायक श्रमायुक्त का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं विद्युत सुरक्षा मीरजापुर का वेतन रोकने के लिए आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर को पत्र भेजा। उद्यमियों से संबंधित बैठक के प्रति रुचि न लेने वाले अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की हिदायत दी।
कहा कि अधिकारी नियमानुसार कार्यवाही कर उद्यमियों की मदद करें, ताकि अधिकाधिक रोजगार सृजित हों। उद्योग विभाग को सहेजा कि कि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर पैनी नजर रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो सके। सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सीओ राहुल मिश्रा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र योगेेंद्र खरवार आदि मौजूद रहे।