{"_id":"5bf05106bdec22697652ba9c","slug":"11542476038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास धराशायी करने के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास धराशायी करने के विरोध में धरना
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डाला वन रेंज क्षेत्र में शुक्रवार को वन कर्मियों द्वारा कई व्यक्तियों का मकान धराशायी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम के नाम उनके कार्यालय में मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ भूमिहीनों को पट्टा करने और उन्हें आवास देने की बात करती है। दूूसरी तरफ वनकर्मी गरीबों के बने मकानों को गिरा रहे हैं। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि वनाधिकार कानून के तहत बाप दादे से वनभूमि पर रह रहे लोगों के आवेदन करने के बाद भी उनको पट्टा नहीं दिया जा रहा है। इससे आदिवासी, वनवासी परेशान है। शासन और प्रशासन तत्काल गरीबों को पट्टा नहीं करता है तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। राजदेव सिंह गोड़, नोहर भारती, लक्ष्मण, लालती, रामचंद्र, बाबूलाल, मानमती, शीला, अशोक, कस्तूरी, संतोष आदि मौजूद रहे।