फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वालीबाल में मुर्ता, कबड्डी में गोहड़ा ने मारी बाजी

वालीबाल में मुर्ता, कबड्डी में गोहड़ा ने मारी बाजी

Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
वालीबाल में मुर्ता, कबड्डी में गोहड़ा ने मारी बाजी
म्योरपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र के भीसुर ग्राम में नेहरू युवा केंद्र तथा नेहरू युवा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबॉल, दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल में मूरता की टीम व कबड्डी में गोहड़ा और फुटबॉल में भीसुर की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान गोंहड़ा चिंतामणि यादव और ग्राम प्रधान भीसुर संतोष यादव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

चिंतामणि ने कहा कि छोटे-छोटे आयोजनों से गांव के खिलाड़ियों को आगे बढने का मौका मिलेगा। गांव में छिपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आएंगी। वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला गोहड़ा-मूरता तथा बकरीहवा-भीसुर के बीच हुआ। बकरीहवा और मूरता की टीम ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मूरता ने बकरिहवा को हरा दिया। कबड्डी का फाइनल गोहड़ा की टीम एवं फुटबाल के फाइनल मुकाबले में स्थानीय टीम भीसुर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में रेफरी की भूमिका में भागवत और नंदलाल ने निभाई। संचालन आशीष कुमार गुप्ता ने किया। समापन के मुख्य अतिथि मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट रहे, उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। यहां अध्यापक महावीर सोनी, उत्तम पटेल, नंदलाल, उमाशंकर यादव, जय प्रकाश दुबे, रविकांत गुप्त, राशिद हुसैन, संजय यादव, जोगिंदर, रामजन्म, राम रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed