{"_id":"5b23ff164f1c1bae6e8b8491","slug":"11529085718-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाजनों ने ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाजनों ने ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को रोका
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। थाना क्षेत्र के रोरवा, नेरूइमा दामर गांव के पास पांडु नदी की पुलिया टूटने की आशंका जताते हुए भाजपा कार्यकताआें ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बालू लदे ट्रकों को रोक लिया। पिछले माह कोन कोटा मार्ग पर कनहर नदी में बने पुल के पिलर टूटने से भारी वाहनों को प्रतिबंध कर दिया गया है। आवागमन बंद होने पर बालू लदे वाहन विढंमगंज से होते हुए रोरवा व नेरूईया दामर पर बने पुल से गुजर रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शंशाक शेखर मिश्रा ने कहा कि ओवरलोड बालू की ट्रकों के गुजरने से रास्ते के साथ ही पुल को भी खतरा है। ट्रकों से लदे बालू से पानी गिरने से कोटा मार्ग के साथ ही रोगही से कोन की सड़क टूट रही है। वही पांडु नदी पर 1980 में बने रोरवा व नेरुईया दामर में बने पुलिया के भी टूटने की आशंका जताया। पहले से कोन विढंमगंज मार्ग क्षतिग्रस्त है। ऐसे में यहां से ओवरलोड वाहनों को गुजरने नहीं देंगे। सूचना के बाद कोन पुलिस वहां मुस्तैद हैं, लेकिन अभी वाहन जस के तस खड़े हैं। भाजपाइयों ने कहा कि 500 फीट से अधिक बालू लदे ट्रकाें पर प्रतिबंध है। उधर, कुछ ट्रक चालकों ने कस्बे में ही सड़क के किनारे बालू गिरा दिया है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, सुशील चतुर्वेदी, संतोष, अवधेश, ओमप्रकाश, नंदलाल , सतीश आदि रहे।
बीजपुर। बैढ़न-बीजपुर मार्ग पर ओवरलोडेड ट्रकों से लगातार जाम लगने व ट्रक चालकों से वसूली के मामले की जांच के लिए शुक्रवार की शाम पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह व एसडीएम दुद्धी विशाल यादव ने ग्रामीण से हकीकत जानने की कोशिश की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एसके बिश्नोई भी मौजूद रहे। जांच में आए अधिकारियों ने बैढ़न-बीजपुर बाईपास सड़क का जायजा लिया। विस्थापित पुनर्वास प्रथम के लोगों से पूछताछ कर उनके बयान लिया। कुछ ट्रकों चालकों से भी जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ओवरलोडेड मामले में अभी कोई नया नियम संशोधित होकर नहीं आया है। ऐसी दशा में परिवहन विभाग को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।