फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धोखाधड़ी कर दूसरे की भूमि हड़पने पर केस

धोखाधड़ी कर दूसरे की भूमि हड़पने पर केस

Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर दूसरे की भूमि हड़पने पर केस
सोनभद्र। कोतवाली में गुरुवार को चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई नवगांव गांव निवासी पीड़ित तेजू की तहरीर पर हुई है। आरोपियों के ऊपर वादी के मर चुके भाई मिठाई की भूमि हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वादी का कहना है कि उसके बड़े भाई मिठाई के नाम से नवगांव गांव में भूमि है। मिठाई ने अपने हिस्से की दस बिघा भूमि सात मार्च 2003 को पांच लोगों के नाम बैनामा कर दिया था। इसके बाद मिठाई के हिस्से की आठ बिघा भूमि बची थी। फरवरी 2014 में मिठाई की नि:संतान मृत्यु हो गई। तेजू का आरोप है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के जुड़ौली गांव निवासी मिठाई, भदोही जिले के सराय टोला निवासी एवं वर्तमान में राबट्र्सगंज के इमरती कालोनी में रहने वाले संतोष सिंह, मनोज सिंह और नीरज सिंह ने छल, कूटरचना कर साजिश के तहत उसके आराजी संख्या 16 की भूमि से रकबा 2.1695 हे. भूमि 23.12.2017 लिखवा लिया। इसमें हल्का लेखपाल और प्रधान भी शामिल है। कहा कि दूसरा मिठाई उसके भाई के हिस्से की भूमि को हड़पने की फिराक में है। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मिठाई, संतोष सिंह, मनोज सिंह और नीरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर अग्र्रिम कार्रवस्त्रत्तई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed