फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शब-ए-बरात पर इबादत से गुनाहों की माफी

शब-ए-बरात पर इबादत से गुनाहों की माफी

Tue, 01 May 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शब-ए-बरात पर इबादत से गुनाहों की माफी
सोनभद्र। शबे बरात का त्योहार शहर में मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घरों की सफाई की। कब्रिस्तानों के अंदर भी सफाई व रोशनी की गई। मस्जिदों और मजारों को आकर्षक लाइट से सजाया गया।
विज्ञापन

मुसलमानों ने घरों में मीठे खाद्य पदार्थों का फातिहा कराया गया। वहीं लोगों ने घरों व मस्जिदों में रात भर जगकर इबादत की। साथ ही कब्रिस्तान व मजार पर फातिहा पढ़ा गया। शब-ए-बरात को लेकर सुबह से मुसलमानों के घरों में विशेष चहल-पहल देखी गई। लोगों ने घरों की सफाई की। वहीं महिलाओं ने विभिन्न खाद्य पदार्थों को बनाया। रात में लोगों ने घरों व मस्जिदों में नमाज पढ़ी व कलाम पाक की तलावत कर बेहतरी की दुआ मांगी। इसके अलावा लोगों ने अल्लाह के बारगाह में गुनाहों की माफी के लिए दुआख्वानी की। शाम को सभी कब्रिस्तानों को अगरबत्ती, मोमबत्ती और बिजली के बल्बों से सजाकर सूरे फातिहा पढ़ी गई। जिले में स्थित मस्जिदों व घरों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात इबादत किया। गौरतलब हो कि शब-ए-बारात की रात को अल्लाह पाक के दरबार में तौबा कबूल होती है। इस रात को अल्लाह की रहमतों व नेकियों के दरवाजे खुल जाते हैं। बरकतों का नजूल होता है। अपनी गुनाहों की माफी के लिए रातभर नफल नमाजें, तस्बीह, तिलवाते कलामपाक व दुआएं की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed