{"_id":"5aad726b4f1c1bc4758b5e9a","slug":"11521316459-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा/शाहगंज(सोनभद्र)। ओबरा के जेई मनोरंजन केंद्र में शुक्रवार की देर शाम मीमांसा महिला मंडल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी। होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। अंताक्षरी प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने महिलाओं को अबीर लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने भी उन्हें अबीर लगाया। कार्यक्रम का संचालन वीभा सिंह और अध्यक्षता आरती सिंह ने किया। कार्यक्रम में होली के गीतों पर सभी सभी महिला सदस्य झूमकर नाचीं। अंताक्षरी के साथ रेंडम गेम और हाउजी का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया। हाउजी में रिया सिंह, अंजली, शुभम, माद्री, प्रियांशी, आरती, आश्रय, वंदना, आर्य और अवनेंद्र विजेता रहे। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अमृता पांडेय, कुसुमलता, दीप्ति, चंदा यादव, शिखा श्रीवास्तव, पूनम सिंह, शिल्पा यादव, शिप्रा श्रीवास्तव और संगीता पांडेय का सहयोग रहा। उधर शाहगंज कस्बा में ब्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। मां शिव देवी महाविद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एचपी सिंह रहे। ब्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। जय प्रकाश ने कहा कि होली आपसी भाई चारे का त्यौहार है। इसे भाई चारे से ही मनाना चाहिए। यहां राजकुमार केसरी, रामनरायन सिंह पटेल, सुरेश सिंह पटेल, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, इरसान खां, भोला सिंह पटेल, संतोष पटेल, मौजूद रहे।
विज्ञापन