फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से दो श्रमिकों को पीटा

लाठी-डंडे से दो श्रमिकों को पीटा

Sun, 25 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से दो श्रमिकों को पीटा
सोनभद्र। मनबढ़ युवक ने महिलाओं के साथ मिलकर लाठी-डंडे से दो श्रमिकों की पिटाई कर मकान का निर्माण कार्य रोक दिया। घटना रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव में हुई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार हुआ। घायल रामदेव की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटियों समेत चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे बृजेश शरण सिंह के निर्माणाधीन मकान पर कुछ श्रमिक कार्य कर रहे थे। उसी वक्त एक युवक तीन महिलाओं के साथ काम करने वाले श्रमिकों की पिटाई करने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले भाग निकले। घायल श्रमिकों ने कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। घायलों ने बताया कि विपक्षीगणों ने उनकी लाठी-डंडे से पिटाई की है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि मारपीट में शाहगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी रामदेव और अजय को चोटें लगी हैं। रामदेव की तहरीर पर शांति, उसके दो बेटियों और दामाद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि पूर्व में भी शांति ने काम में अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया था। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed