फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   क्षेत्र, ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज

क्षेत्र, ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र, ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव आज
सोनभद्र। जिले में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के रिक्त पड़ी सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत मतदान गुरुवार को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में मानपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद और सुुकृत ग्राम पंचायत के वार्ड 14 के सदस्य के लिए गुरुवार को नामांकन होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया है। गुरुवार को दोनों जगहों पर निष्पक्ष चुनाव होगा।
विज्ञापन

म्योरपुर: ब्लॉक के कई क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर रिक्त पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामजी सिंह ने बताया कि म्योरपुर विकास खंड की अनपराए परासी नौडीहा व चैरी ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े एक.एक वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाना था। इन सभी पदों के सापेक्ष सात नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इन सभी के जांच प्रक्रिया के दौरान चारों रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। बताया कि निर्विरोध निर्वाचन के चलते पोलिंग पार्टियां नही भेजी गई हैं। चोपन: बिल्ली मारकुंडी व कोटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पदों पर चुनाव होना था। इसके लिए तीनों पदों पर एक-एक लोगों ने नामांकन किया। दूसरा कोई नामांकन करने नहीं गया। इसलिए यहां मतदान नहीं होना है। तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। यहां बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 10 से राजेंद्र कुमार, पनारी ग्राम पंचायत के वार्ड सात से विमला देवी और कोटा के वार्ड चार से शिव कुमारी ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: ब्लॉक के भटौलिया में वार्ड पांच, बहेरा में वार्ड चार, पगिया में वार्ड एक, जुड़वरिया में वार्ड एक, सहदेईया बैडाड़ में वार्ड दो, ओबराडीह में वार्ड एक, सरवट में वार्ड दस, धौरहरा में वार्ड पांच और खजुरौल में वार्ड तीन में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव 22 फरवरी को होना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि इन सभी पदों के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नही किया है। इन नौ सीटों में से आठ जनजाति के लिए आरक्षित थी, जिनकी आबादी नही होने से नामांकन पत्र नही भरे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed