{"_id":"5a550a734f1c1b216f8b4d11","slug":"11515522675-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में स्थापित हो राजस्व पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में स्थापित हो राजस्व पुलिस चौकी
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। तहसीलों में राजस्व पुलिस चौकी स्थापित करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ ने धरना दिया। शासन और जिला प्रशासन पर जायज मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली करने का आरोप मढ़ा। लेखपालों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दस सूत्री मांगपत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि अलीगढ़, चंदौली और आगरा में लेखपालों की हुई हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। मृतक लेखपालों के परिवारों को लेखपाल, समस्त देयकों का भुगतान, परिवारिक पेंशन, मृतक आश्रित की नियुक्ति और मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक लेखपाल के परिवार को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाए। तहसील अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, महामंत्री शिवशंकर यादव ने कहा कि अवैध खनन में खनन निरीक्षक और अवैध कब्जे में प्रधान या शिकायतकर्ता अथवा नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी से मुकदमा दर्ज कराया जाए। तहसीलों में टीमें गठित कर सार्वजनिक/सरकारी/ग्राम समाज की भूमि पर पुरानी आबादी की भूमि का चिन्हाकंन करने की मांग की गई। अवधेश तिवारी, विष्णु दूबे, ह्देश कुमार, चंदन शर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पुलिस और राजस्व टीम से संयुक्त रूप से कराने की व्यवस्था करने की जरूरत है। सुरक्षा दृष्टिगत हल्के में जरूरत पडने पर लेखपालों द्वारा थाना प्रभारियों को फोन किए जाने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाए। गोपाल निराला, रामनाथ यादव, अरविंद चौबे आदि मौजूद रहे।