फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोनभद्र में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गलन तेज

सोनभद्र में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गलन तेज

Mon, 08 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, गलन तेज
सोनभद्र। जिले में रविवार को कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस लेकिन तेज हवाएं ठंडक का एहसास दिलाती रहीं। शाम को गलन बढ़ गई जिससे ज्यादातर लोग सूरज ढलते ही घरों में कैद हो गए। तेज हवाओं के चलने से रविवार को वातावरण में गलन व ठिठुरन रही।
विज्ञापन

सुबह गलन रही, लेकिन आठ बजे ही धूप निकल आई। नौ बजे तक तेज धूप हो गई, इससे लोगों को राहत हुई। धूप में लोग कामकाज निबटाने में व्यस्त रहे। सुबह ही करीब 11 बजे से तेज हवा चलने लगी। दोपहर में करीब एक से डेढ़ बजे के बीच काफी तेज हवा चल रही थी, जिससे ठंड थी। पछुआ हवा चलने से गलन रही। लोगों का कहना था कि हवा तेज होने से सीधा असर त्वचा भी पड़ रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कड़ाके की ठंड में तमाम ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को गलन ज्यादा झेलनी पड़ रही है। ठंड से लोग मौसमी बीमारियों के भी शिकार हो रहे हैं। कोल्ड डायरिया का असर होने के साथ ही खाना न चपने और ठंड लगने से पेट में दर्द होने की भी शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed