{"_id":"5a316b824f1c1b0d698c1c87","slug":"11513188226-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 501 लोक शिक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 501 लोक शिक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की साक्षर भारत मिशन योजना के तहत 501 शिक्षा केंद्रों पर शिक्षित किए जा चुके अभ्यर्थियों का 17 दिसंबर को परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वालों को प्रमाण पत्र मिलेगा। जबकि फेल होने वालों को एक बार फिर से शिक्षित किया जाएगा।
इस योजना के तहत शिक्षा विभाग को वर्ष 2017-18 में जिले में राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील मेें 50 हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोक शिक्षा केंद्रों पर अशिक्षित लोगों को शिक्षा प्रेरकों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। साक्षर भारत मिशन योजना की जिला समन्यवक कमर खातून ने बताया कि लोक शिक्षा केंद्रों पर 15 वर्ष की आयु पार करने वालों को पढ़ाया जाता है। बताया कि 17 दिसंबर को जिले के 501 लोक शिक्षा केंद्रों पर सुबह दस बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा में फेल होने वाले को दोबारा पढ़ाया जाएगा, जबकि पास होने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कहा कि परीक्षा संपन्न होने के बाद ही लक्ष्य के सापेक्ष कितने लोग पढ़ रहे हैं इसका पता चलेगा।