{"_id":"5a2ec88d4f1c1bb34a8b596a","slug":"11513015437-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की चहारदिवारी छहने से छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की चहारदिवारी छहने से छात्र घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (करमा)। थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया की चहारदीवारी सोमवार को ढहने से कक्षा सातवीं का छात्र मुकेश (11) गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। आनन-फानन में प्रधान और शिक्षक छात्र को आटो से जिला अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।
दोपहर 12 बजे अचानक पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया की चहारदीवारी ढह गई। मलबे के नीचे एक छात्र दबकर मदद की गुहार लगाने लगा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे शिक्षक और ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मुकेश को बाहर निकाला। सहायक अध्यापक जय प्रकाश ने सौ नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर बाद घायल छात्र के घरवाले भी पहुंच गए। शिक्षक, प्रधान राजेंद्र की मदद से घरवाले बच्चे को आटो से जिला अस्पताल ले गए। शिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। मुकेश कक्षा सातवीं में पढ़ता है, लेकिन स्कूल नहीं आया था, वह चहारदीवारी के पास खेलकूद रहा था। चहारदीवारी गिरने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। बेसिक शिक्षाधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि दीवार ढहने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। फिर भी चहारदीवारी कैसे ढही इसकी जांच कराई जाएगी।