फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1150 bags of urea and 78 bags of DAP found dumped in the warehouse of a fertilizer seller

Sonebhadra News: खाद विक्रेता के गोदाम में डंप मिली 1150 बोरी यूरिया और 78 बोरी डीएपी

Wed, 20 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
1150 bags of urea and 78 bags of DAP found dumped in the warehouse of a fertilizer seller
कोन में गोदाम में खाद की जांच करते अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
कोन। जिले में खाद के संकट के बीच मंगलवार की रात प्रशासन ने कोन क्षेत्र में 1150 बोरी यूरिया की खेप पकड़ी है। वहीं, 78 बोरी डीएपी भी बरामद की गई है। एक खाद विक्रेता के गोदाम में अवैध रूप से इसका भंडारण किया गया था।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। सहकारी समितियों पर खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसान रोज सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगा रहे हैं, बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। दूसरी ओर दुकानों पर महंगे दाम पर खाद बेची जा रही है।
विज्ञापन

ऐसी शिकायतें मिलने पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर एसडीएम ओबरा विवेक सिंह, एआर कोआपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ डॉ. जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने कोच क्षेत्र में खाद की दुकानों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम नामक गोदाम से 1150 बोरी यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डंप पाई गई। अधिकारियों ने जांच में पाया कि खाद का यह स्टॉक किसानों तक पहुंचने के बजाय गोदाम में छिपाकर रखा गया था। प्रशासन ने इसे कृत्रिम संकट पैदा करने की साजिश करार दिया।

डीएम ने इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि खाद माफिया के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा। खाद में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed