{"_id":"594fec634f1c1b236c8b4605","slug":"11498410083-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में रखे सिलेंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में रखे सिलेंडर में लगी आग
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (रामगढ़)। कस्बे के एक मकान में रविवार को घरेलू सिलेंडर में आग लग गई। आग से विवाहिता आरती (20) झुलस गई। हजारों रुपये का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने डिब्बे-बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर फोर्स भी पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक इलिया निवासी सोनू मोदनवाल सपरिवार रामगढ़ में गुरौटी मोड़ के समीप एक किराये का मकान में रहता है। सोनू चाट-गोलगप्पा का दूकान चलाकर जीविकोपार्जन करता है। रविवार की सांय करीब चार बजे अचानक सोनू के मकान में सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के चक्कर में सोनू की पत्नी आरती झुलस गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझाया। कस्बे में स्थित एक निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया। सोनू के मुताबिक सिलेंडर में आग कैसे लगी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।