फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने किया एफजीडी पाइलिंग का शुभारम्भ

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने किया एफजीडी पाइलिंग का शुभारम्भ

Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने किया एफजीडी पाइलिंग का शुभारम्भ

विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) के के सिंह ने विद्युतगृह विंध्याचल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यकारी निदेशक केके सिंह ने शुक्रवार को परियोजना में सुरक्षा, ईएमजी एवं ऐश यूटिलाइजेशन के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। स्टेज-3 एवं स्टेज-4 के एलएंडटी कंपनी की ओर से निर्मित नए एफजीडी के पाइलिंग वर्क का उद्घाटन किया। सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा भी की। परियोजना एवं संयंत्र की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं एवं आवश्यक निदेर्शों के पालन में किए जा रहे कार्यों पर गहन विचार विमर्श किया।

प्लांट भ्रमण के दौरान कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) अजीत कुमार तिवारी, सिंगरौली विद्युत स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक देवशीश सेन उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक सिंह ने यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से समस्याओं का हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने विंध्याचल के सूर्य भवन में स्मृति स्वरूप पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौध रोपण भी किया। मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार, महाप्रबंधक संगीता कौशिक, महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार मलिक, महाप्रबंधक उत्तम लाल एवं परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अतिथियों के सम्मान में गजल संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर चंद्रा सिन्हा, सुहासिनी संघ की अध्यक्षा रेखा तिवारी, उपाध्यक्षाए उषा कुमार, महासचिव ऋचा मंगला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed