{"_id":"5cc7444fbdec2207543458f0","slug":"111556563023-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 25 बिगहे का गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 25 बिगहे का गेहूं जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमा। थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव में सोमवार को हाइटेंशन विद्युत के तारों के खेतों में गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग से चार किसानों का करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार चाड़ी गांव में सुबह करीब पौने 11 बजे 11 हजार वोल्टेज विद्युत के तार टूट कर खेत में गिर पड़े। तारों से निकल रही चिंगारी से कमलावती पत्नी कमला के 5 बीघा, कमला मौर्य पुत्र फकीर के 5 बीघा, गुलाब मौर्य पुत्र फ़क़ीर का 10 बीघा एवं धर्मराज सिंह पुत्र स्व. राम नारायन के 5 बीघा गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण डिब्बे-बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी तेज थी कि पानी का पता ही नहीं चल रहा था। घंटों ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना की सूचना देने के लगभग डेढ़ घंटे बाद करमा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक़ पसही विद्युत सब स्टेशन से संबद्ध भरूहा फीडर का तार जर्जर हो चुका है कई बार सूचना देने के बावजूद जर्जर तारों को बदला नहीं गया। पीड़ित किसान कमला मौर्य ने बताया कि हार्वेस्टर गेंहू की कटाई करने के लिए खड़ा था। लेकिन कटाई शुरू होने से कुछ पहले ही फसल जलकर राख हो गई। अगलगी से करीब चार लाख की क्षति बताई जा रही है।